{"_id":"5a64c3fa4f1c1b514a8b4c6e","slug":"81516553210-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा से खनिज निकासी में अवरोध बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा से खनिज निकासी में अवरोध बरकरार
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शक्तिमान ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों के बीच विवाद से शारदा से खनिज निकासी में अवरोध बरकरार है। छह दिन से चल रहे विवाद पर दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसके चलते सोमवार से भी खनिज निकासी शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, निकासी ठप रहने से करीब 70 लाख रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान हुआ है।
शारदा से शक्तिमान ट्रकों के साथ ही प्रशासन द्वारा हाइकोर्ट के आदेश पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खनिज निकासी की अनुमति देने के विरोध में ट्रक मालिकों ने 16 जनवरी से खनिज निकासी ठप कर रखी है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद ट्रक मालिकों ने शनिवार से खनिज निकासी शुरू करने का निर्णय लिया था, लेकिन ट्रैक्टर मालिक संगठन के अध्यक्ष चंदन सिंह द्वारा सहमति को कुछ चुनिंदा ट्रैक्टर मालिकों का फैसला बताते हुए विरोध करने से खनिज निकासी में फिर अवरोध पैदा हुआ है। दोनों पक्षों से वार्ता कर समझौते का प्रयास रविवार को भी सफल नहीं हो पाया है। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल योगी का कहना है कि दोनों पक्षों में सहमति के बाद ही निकासी शुरू की जाएगी। इधर, खनन प्रभारी हरीश पाल के मुताबिक निकासी ठप रहने से विभाग को हर दिन करीब 12 से 15 लाख रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।