{"_id":"5a3d40964f1c1b0f788b45bc","slug":"81513963670-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद मिमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद मिमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बीबीसी इलेवन ने खेतीखान एकादश को 73 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
शुक्रवार को हुए मैच में बीबीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 246 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। राकेश ने 28 गेंदों में 61, सुमित ने 43 रनों का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खेतीखान की टीम 10.4 ओवरों में 173 रन ही बना सकी।
माही करायत और भरत ने तीन-तीन तथा अजय महरा ने दो विकेट लिए। विजेता टीम के राकेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर विवेक व नीरज पाटनी तथा स्कोरर संदीप बगौली थे। आंखों देखा हाल रॉबिन मेहता ने सुनाया। इस मौके पर आयोजन समिति के इंदर ढेक, सरू करायत, दीपक फर्त्याल, अशोक गिरि, अजय गिरि आदि मौजूद थे।