{"_id":"5a3bf6884f1c1b86698c320d","slug":"81513879176-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम आठ में पहुंची सिरमोली एकादश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम आठ में पहुंची सिरमोली एकादश
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज खेल मैदान में हो रही स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमोली एकादश ने पीजी कॉलेज चंपावत की टीम को तीन विकेट से हरा कर अंतिम आठ में जगह बनाई।
बृहस्पतिवार को हुए मुकाबले में चंपावत की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में महज 88 रनों पर सिमट गई। विजय और राहुल ने 13-13 रनों की पारी खेली। सिरमोली के कुलदीप और कमल ने दो-दो विकेट लिए। सिरमोली की टीम ने 12 वें ओवर में 89 रन जुटाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंपायर भुवन धौनी, सूरज बड़ेला, स्कोरर संदीप बगौली थे। आंखों देखा हाल रॉबिन मेहता ने सुनाया।