{"_id":"5a1d8db14f1c1b69678beadf","slug":"81511886257-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत पालिका में दो नए वार्ड शामिल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत पालिका में दो नए वार्ड शामिल होंगे
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत नगर पालिका में अब सात के बजाए नौ वार्ड होंगे। अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में संभावित नगर पालिका चुनाव में पालिका में भैरवां और तल्ली मांदली नए वार्ड शामिल हो जाएंगे। अलबत्ता नए परिसीमन में न तो नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ है और न ही किसी गांव को इसमें शामिल किया गया है।
नगर पालिका के ईओ अभिनव कुमार ने बताया कि चंपावत नगर पालिका में दो नए वार्डों का प्रस्ताव किया गया है। इस प्रस्ताव को निदेशालय भेजा जा चुका है। छतार से काटकर भैरवां को नया वार्ड बनाया गया है, जबकि मल्ली मांदली को काटकर तल्ली मांदली को भी नया वार्ड बनाया गया है।
ईओ ने बताया कि 2011 की आबादी के मुताबिक चंपावत नगर क्षेत्र में कुल 11,029 की आबादी थी। बता दें कि 2012 में चंपावत नगर पंचायत को उच्चीकृत कर नगर पालिका बनाया गया। पालिका के पहले चुनाव अप्रैल 2013 में हुए। तब पालिका में सात वार्ड थे।
विज्ञापन
चंपावत पालिका में 2013 में मतदाताओं की संख्या
वार्ड मतदाता
छतार 1432
मल्ली मांदली 1009
बालेश्वर 1009
नागनाथ 958
जूप 1081
गोरलचौड़ 858
कनलगांव 554