{"_id":"5a1c76994f1c1bd0408b965e","slug":"81511814809-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण के चैक होंगे वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण के चैक होंगे वितरित
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। सहकारिता विभाग की ओर से दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत 29 नवंबर को कृषक ऋण मेला और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां पान सिंह राणा ने बताया कि गोरलचौड़ मैदान के निकट वन पंचायत सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला करेंगे।
विधायक कैलाश गहतोड़ी मुख्य अतिथि होंगे। डीएम डॉ. अहमद इकबाल, सीडीओ एसएस बिष्ट, उप निबंधक अल्मोड़ा एमवी त्रिपाठी और जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक रामअवध भी समारोह में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले की सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को दो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण के चेक बांटे जाएंगे। साथ ही सहकारिता विभाग की ओर से चलाए जा रहे रोजगारपरक कार्यों के स्टाल लगाने के साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों के स्टाल और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।