{"_id":"5a0f279f4f1c1bc45b8b6c5e","slug":"81510942623-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मेले में छात्रों ने किया आकर्षक मॉडल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मेले में छात्रों ने किया आकर्षक मॉडल का प्रदर्शन
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय जूनियर हाइस्कूल फोर्ती में बाल सप्ताह कार्यक्रम के तहत बाल विज्ञान मेला हुआ। मेले में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन किया।
प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और वैज्ञानिक समझ बढ़ाने के मकसद से बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञान गणित मेले में बच्चों ने बाल शोध के तहत जड़ीबूटी संग्रह, सूर्यग्रहण, चंद्र ग्रहण, पारिस्थितिक तंत्र, वाटर हीटर, ग्रीन हाउस प्रभाव, मानव हृदय, विद्युत धारा प्रवाह, विद्युत परिपथ आदि से संबंधित मॉडल, चार्ट व घरेलू सजावट के क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का अवलोकन शिक्षाविद सुभाष बंधोपाध्याय, ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य हरीश उपाध्याय ने किया। इस दौरान नोंकझोंक, वाद-विवाद, झगड़ों को लेकर जज, वकील, आरोपी का अभिनय कराकर विधिक जानकारी व न्याय प्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से बाल अदालत का आयोजन किया गया। बाल अदालत में शगुन, तनुज, सलौनी, कपिल, दीपक कांडपाल, विवेक, शैलेश आदि का अभिनय सराहनीय रहा।