{"_id":"593ecc031126f468578b457d","slug":"81497287683-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह योग प्रशिक्षण शिविर चलाए जाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह योग प्रशिक्षण शिविर चलाए जाने पर जोर
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। भारत स्वाभिमान के प्रदेश प्रभारी भाष्कर ओली एवं पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी पीएस बसेड़ा ने जिले में जगह-जगह पर योग प्रशिक्षण शिविर चलाए जाने पर जोर दिया है।
भारत स्वाभिमान की बैठक में प्रदेश प्रभारियों ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विधा है। उन्होंने पतंजलि योग पीठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जाने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि योग प्रशिक्षण शिविर में उस स्थान के आसपास सभी योग करने वाले लोगों को एकत्र कर शिविर प्रारंभ किया जाए। इन्हीं योग शिविरों में से योग प्रचारक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इनको पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की तरफ से योग प्रचारक नियुक्त किया जाएगा। इन्हें 11 हजार रुपये मासिक वेतन और मोबाइल का खर्चा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पिछले वर्ष की भांति ही कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी। इस मौके इंद्र सिंह बोरा, बीडी फुलारा, एनडी गड़कोटी, रमेश चंद्र नरियाल, ओम प्रकाश खर्कवाल, रमेश चंद्र पुनेठा, मणीप्रभा तिवारी, डीडी जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन