{"_id":"5c1a79dfbdec2256986d1e3a","slug":"71545239007-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब धौन रोड से बडोली तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब धौन रोड से बडोली तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। धौन से बडोली तक की सड़क का अब जल्द ही बनना तय हो गया है। सड़क के गलत समरेखण को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के निस्तारित होने के बाद अब इस सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता वैभव गुप्ता के मुताबिक धौन- बडोली सड़क की निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। धौन- बडोली मार्ग 6.55 किमी लंबा है। पूर्व में ग्रामीणों ने सड़क के गलत समरेखण की शिकायत की थी और हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
हाईकोर्ट ने इस सड़क का समरेखण सही करते हुए जल्द सड़क निर्माण का आदेश दिया था। इस सड़क के समरेखण की जिलाधिकारी ने पांच सदस्यीय टीम के माध्यम से जांच कराई थी। इसमें भू वैज्ञानिकों ने समरेखण की समस्या का निस्तारण किया था। सड़क को लेकर बडोली और मझेड़ा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर भी धरना-प्रदर्शन किया था।