फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रैनबसेरे में कटी पिथौरागढ़ के मुसाफिरों की रात

रैनबसेरे में कटी पिथौरागढ़ के मुसाफिरों की रात

Sun, 25 Nov 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
रैनबसेरे में कटी पिथौरागढ़ के मुसाफिरों की रात
चंपावत। परिवहन निगम की एक बस के यात्रियों को शनिवार रात यहां एक रेनबसेरे में काटनी पड़ी। ये नौबत रोडवेज की बस के चंपावत के बैरियर में रात 7.30 बजे पहुंचने की वजह से आई।
विज्ञापन


टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर सुरक्षा के मद्देनजर शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। रात में बीच मंझधार में फंसने से बस के 46 मुसाफिरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बस के यात्री रविवार सुबह अपनी मंजिल की तरफ बढ़ सके।
विज्ञापन


रोडवेज की पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07पी/ए 2878) शनिवार रात 7.30 बजे यहां पुलिस बैरियर पर पहुंची। यह बस पिथौरागढ़ से शाम चार बजे निकली थी। रात को वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते इस बस को चंपावत में ही रोक दिया गया। बस के परिचालक विजय सिंह ने बताया कि बस में कुल 46 यात्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबत्ता पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने इन यात्रियों के रात रुकने की व्यवस्था नगर पालिका के रेनबसेरे में कराई। वैसे इस साल अब तक आठ बार रोडवेज और अन्य यात्री वाहनों को बीच मंझधार में रात काटने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed