{"_id":"5be5bddabdec2269796a9fef","slug":"71541783002-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। नवयोग सूर्योदय सेवा समिति ने तल्ली छीनीगोठ में एक दिनी कार्यशाला लगाकर ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया।
योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी ने कहा कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती से किसानों की माली हालत मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि शुद्ध अन्न से ही शुद्ध मन और स्वस्थ समाज की परिकल्पना की जा सकती है।
समाज सेविका जानकी देवी ने समिति की इस पहल पर क्षेत्र के किसानों से अमल करने का आह्वान किया। डॉ. देवी दत्त जोशी ने कहा कि च्यूरा समेत कई अन्य औषधीय पौधे लगाकर किसान प्राकृतिक खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। प्रतिभा अग्रवाल ने एकल विद्यालय से बच्चों को मिल रही शिक्षा और संस्कारों पर प्रकाश डाला।
इस दौरान एकल विद्यालय की पूनम कोहली, प्रधान दीपा बिष्ट, समाजसेवी श्याम सिंह बिष्ट, उप प्रधान राजन जोशी, सुनील नरियाल, भुवन गहतोड़ी, जानकी, सोनी आदि थे। संचालन संयोजक मुकेश जोशी ने किया।