फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मोदी सरकार का पुतला
चंपावत। बीते दिनों दिल्ली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में मोदी सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से मोटर स्टेशन तक पुतले को लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और मोटर स्टेशन पर पुतला दहन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का हक सभी को है। जब देश भर के किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से राजधानी दिल्ली में प्रवेश करना चाह रहे थे तो निहत्थे किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया जो सरासर गलत है। केंद्र की मोदी सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट, विकास साह, विजय वर्मा, रोहित बिष्ट, प्रकाश सिंह, उमेश खर्कवाल, सुधीर साह, दिग्विजय सिंह कार्की, नरेंद्र मोहन जोशी, अनुराग गंगोला आदि थे।
विज्ञापन


लोहाघाट में भी पुतला दहन
लोहाघाट। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला बोहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर कालू सिंह माहरा चौक में मोदी सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि केंद्र के इशारे पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज और पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, डीडी पांडेय, भुवन चौबे, बृजेश माहरा, अजय गोरखा, रवि मेहरा, रजनी मेहरा, कुसुम मेहता, निक्कू जोशी, लोकेश पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed