फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोकसभा चुनाव के लिए प्रस्तावित कार्यो की हुई समीक्षा

लोकसभा चुनाव के लिए प्रस्तावित कार्यो की हुई समीक्षा

Wed, 04 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए प्रस्तावित कार्यो की हुई समीक्षा
चंपावत। राज्य के सहायक निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ आगामी लोक सभा चुनाव 2019 के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये अपनी ओर से तैयारियां करना प्रारंभ कर लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों का बारीकी से परीक्षण करें और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वोटरों को दो किमी से ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट को भेजते समय विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में जिस जिले के भुगतान अवशेष हो उसका औचित्य सिद्ध करते हुए बीजक आयोग को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में ईवीएम, वीवीपीएट मशीनों के निरीक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मॉकड्रिल संपन्न करा ली गई है। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह महरा, अपर सहायक अभियंता पीसी वर्मा, प्रधान सहायक कुंडल राम, कनिष्ठ सहायक निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed