{"_id":"5ada279d4f1c1b82028b5731","slug":"71524246429-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यों को राज्य वित की नई गाइड लाइन की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यों को राज्य वित की नई गाइड लाइन की जानकारी दी
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां जिला पंचायत बोर्ड की सामान्य बैठक में सभी सदस्यों को राज्य वित्त की ओर से जारी नई गाइड लाइन की जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्रवाई का वाचन और पुष्टि की गई। उसके बाद आज प्रस्तावित एजेंडे को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित बजट को लेकर अपने अपने क्षेत्रों के प्रस्तावों को लेकर चर्चा की। अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राज्य वित्त के सारे कार्य अब नई गाइड लाइन के मुताबिक की कराए जा सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों की ओर से संचालित की जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में भोला सिंह बोहरा, पुष्कर सिंह, मीना देवी, उमाशंकर भट्ट, उर्मिला चंद, उषा गुरुंग, भवानी टम्टा, मुकेश कुमार, निर्मला महाराना और गोविंद सामंत आदि मौजूद रहे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने किया।