{"_id":"5ac3b9464f1c1bf4618b53b0","slug":"71522776390-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बुझ पा रही है ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बुझ पा रही है ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में लगी आग
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नगरपालिका की ओर से ललुवापानी रोड में बनाए गए अस्थाई ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में लगी आग तमाम प्रयासों के बाद भी बुझ नहीं पा रही है। नगरपालिका ने मंगलवार को भी ट्रंचिंग ग्राउंड में पानी के छिड़काव के साथ ही मिट्टी डालने का प्रयास भी किया। लेकिन तेज हवा के कारण आग बुझ नहीं पाई, जिस कारण पालीथिन के जहरीले धुएं की वजह से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि अस्थाई ट्रंचिंग ग्राउंड में बीते एक पखवाड़े से आग लगने का सिलसिला जारी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि पालिका की ओर से लगातार आग पर काबू पाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।