{"_id":"5a5259954f1c1b5c248b6e53","slug":"71515346325-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत एनएचपीसी कर्मी की कार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत एनएचपीसी कर्मी की कार सीज
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्त कार्रवाई करनी शुरू की है। रविवार को चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में एनएचपीसी का एक कर्मचारी नशे में धुत होकर कार चलाते पकड़ा गया। जिसकी कार को सीज कर पुलिस ने उसके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है। अभियान में पुलिस ने 16 कोर्ट के चालान के साथ 46 वाहनों के चालान किए हैं।
जिले में नए एसपी की तैनाती के बाद पुलिस यातायात नियंत्रण को लेकर खासी सक्रिय हो गई है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि चेकिंग के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है। रविवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में ओवरलोडिंग समेत विभिन्न आरोपों में 46 वाहनों के चालकों के खिलाफ एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के 16 चालान किए गए हैं। इसके अलावा चार वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि एनएचपीसी कर्मचारी कृष्ण कुुमार नशे की हालत में धुत होकर कार चलाता मिला। जिसकी कार (यूके 07यू/4529) को सीज किया गया है। वहीं आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।