{"_id":"5a0dcbf24f1c1ba7678bbecf","slug":"71510853618-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बच्चों को बिठाकर चंपावत पहुंच गया शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बच्चों को बिठाकर चंपावत पहुंच गया शिक्षा मित्र
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत प्राथमिक विद्यालय खेत में तैनात एकमात्र शिक्षा मित्र स्कूल में बच्चों को बिठाकर स्वयं जिला मुख्यालय चंपावत पहुंच गया। स्कूल बंद होने के समय तक शिक्षा मित्र के वापस न लौटने पर बच्चों ने खुद ही स्कूल को ताला लगाया और घर वापस लौट गए। मामले की जानकारी अभिभावकों को होने पर अभिभावक आक्रोशित हो गए। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट को दी।
स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस संबंध में उप शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा मित्र पर अक्सर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शिक्षा मित्र लंबे समय से अपनी मनमानी कर रहा है। अभिभावकों की ओर से शिकायत किए जाने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। हद तो तब हो गई जब गत दिवस शिक्षा मित्र बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए बिठाकर अपने कार्य के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंच गया। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत नौनिहालों के भविष्य को देखते हुए शिक्षा मित्र के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में हरू देवी, अमर सिंह, दिवान सिंह आदि अभिभावक शामिल हैं। उधर, उप शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट का कहना है कि अभिभावकों की शिकायत को संज्ञान लेते हुए जांच की जा रही है। यदि आरोप सच पाए गए तो संबंधित शिक्षा मित्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।