फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एक दिसंबर से नहीं होगा चैक अथवा नकद भुगतान

एक दिसंबर से नहीं होगा चैक अथवा नकद भुगतान

Wed, 11 Oct 2017 10:48 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
एक दिसंबर से नहीं होगा चैक अथवा नकद भुगतान

विज्ञापन
चंपावत। यहां मुख्य डाकघर में बचत पखवाड़े के अंतर्गत महिला प्रधान अभिकर्ताओं, बचत अभिकर्ताओं और उपभोक्ताओं की संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें उपभोक्ताओं को डाक बचत पखवाड़े की जानकारी दी गई। डाक अधीक्षक पिथौरागढ़ जीसी भट्ट की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस सप्ताह अधिक से अधिक बचत खाते खोलने, आरडी खाते खोलने का आग्रह किया।


मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर जगदीश पांडेय ने डाकघर की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। डाक अधीक्षक ने बताय कि एक दिसंबर से पोस्ट आफिस के कोई भी भुगतान चैक से अथवा नकद नहीं हो सकेंगे। सभी ग्राहकों के डाकघर में बचत खाते होने आवश्यक होंगे। साथ ही सभी खातों का आधार लिंक होना जरूरी है। बताया गया कि विभिन्न योजनाओं के फार्म सही और साफ-साफ भरने, ग्राहकों और अभिकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की गई। संगोष्ठी का संचालन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। संगोष्ठी में कुसुम गहतोड़ी, जानकी जोशी, दीपा देवी, तारा पांडेय, नवीन सिंह तड़ागी, लक्ष्मीदत्त भट्ट, हेमा रस्यारा, सचिन पांडेय, दीपक सिंह, गंगा खाती, निर्मला तिवारी, लक्ष्मण सिंह बोहरा, राजीव रंजन, निर्मल चंद्र पुनेठा, चंद्रा बोहरा, सुरेश चंद्र सौराड़ी, दीपक सिंह, अर्जुन सिंह एलडी भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed