{"_id":"59b0337b4f1c1bf77f8b4723","slug":"71504719739-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीति के लुक आउट नोटिस पर भारत-नेपाल सीमा में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीप्रीति के लुक आउट नोटिस पर भारत-नेपाल सीमा में अलर्ट
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत के विदेश भागने की आशंका से भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। हनीप्रीत 25 अगस्त से लापता है और उसकी धरपकड़ के लिए हरियाणा पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ है। वहीं डेरा प्रमुख राम रहीम के 25 अगस्त को बलात्कार के जुर्म में सजा होने के बाद पंचकुला में हिंसा भड़क उठी थी। इसमें जनहानि एवं संपत्तियों का खासा नुकसान पहुंचा था।
हिंसा के मामले में हनीप्रीत के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने देशद्रोह और हिंसा भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। हिंसा के बाद से हनीप्रीत फरार है। हरियाणा पुलिस को आशंका है कि वह विदेश भाग सकती है। इसलिए उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। इसके तहत देश के हवाई अड्डों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हरियाणा पुलिस को आशंका है कि वह विदेश भागने के लिए भारत-नेपाल सीमा का सहारा ले सकती है। इस लुक आउट नोटिस के चलते एसएसबी ने भी नेपाल बार्डर पर अलर्ट जारी किया है। इधर, चंपावत के एसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा कि वैसे तो उच्च अधिकारियों से कोई अलर्ट नहीं मिला है।
इसके बावजूद उन्होंने टनकपुर एवं बनबसा बैराज में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए गहन तलाशी के निर्देश दिए हैं। विशेषकर पंजाब एवं हरियाणा नंबर के वाहनों की गहन छानबीन करने को कहा गया है। बता दें कि भारत-नेपाल की सीमा खुली होने के कारण वैधानिक रास्तों के साथ ही दोनों देशों के बीच अवैधानिक मार्गों से भी आवाजाही आम बात हैं। एसएसबी के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हनीप्रीत के मामले में उच्च अधिकारियों से बार्डर पर सतर्कता के मौखिक निर्देश मिले हैं। यहां बार्डर पर निगरानी कड़ी की गई है, लेकिन गौरीफांटा यूपी के लगे नेपाल बार्डर पर विशेष चौकसी बरती गई है।