फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सीमांत तामली इंटर कालेज में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएं

सीमांत तामली इंटर कालेज में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएं

Tue, 22 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सीमांत तामली इंटर कालेज में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएं
चंपावत। जिला मुख्यालय से 50 किमी की दूरी में स्थित सीमांत तामली इंटर कॉलेज की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। स्कूल में गणित, विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक न होने से यहां अध्ययनरत बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। इस संबंध में पीटीए के अलावा एसएमसी की ओर से सीईओ को ज्ञापन सौंपकर स्कूल में शिक्षकों के खाली पदों को तत्काल भरने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि प्रवक्ताओं में अंग्रेजी, भौतिकविज्ञान, जीवविज्ञान के अध्यापकों के अलावा वरिष्ठ सहायक का पद भी खाली है। स्कूल में लंबे समय से प्रधानाचार्य का पद खाली है। इसी प्रकार कंप्यूटर शिक्षक न होने से कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं। वर्तमान में कॉलेज की छात्र संख्या 400 से अधिक है। यहां गणित विषय के एलटी शिक्षक को नरसिंहडांडा हाइस्कूल से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि कनिष्ठ सहायक को बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की शीघ्र तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें पीटीए अध्यक्ष पान सिंह, एसएमसी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, श्याम राम, नीमा जोशी, गिरीश पांडेय, कृष्ण सिंह, भुवनेश्वरी देवी, प्रेमा देवी, कृष्णानंद जोशी, प्रेम सिंह आदि थे।
विज्ञापन

शिक्षक अभिभावक संघ ने मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
गणित, विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक न होने से दिक्कतें
प्रधानाचार्य का पद लंबे समय से खाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed