फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   7 Prisoners will be released in view of the threat of corona virus

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर रिहा होंगे सात कैदी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
7 Prisoners will be released in view of the threat of corona virus
लोहाघाट में विचाराधीन कैदी का तापमान नापते डाँक्टर एलएम रखोलिया। - फोटो : AMAR UJALA
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए अदालत के आदेश के बाद विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोडऩे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके चलते लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह के सात विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। न्यायिक बंदीगृह प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक सलमान ने बताया कि विभिन्न मामलों में लोहाघाट बंदीगृह में रखे गए सात विचाराधीन कैदियों का सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। इन कैदियों को छोड़ने से पूर्व निजी मुचलके भराने के साथ अन्य जरूरी प्रपत्र तैयार कराए जा रहे हैं। न्यायिक बंदीगृह प्रभारी ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद इन कैदियों को जमानत पर छह माह के लिए रिहा कर दिया जाएगा। डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. पुष्कर पांगती, वार्डब्वॉय संदीप वर्मा ने सातों विचाराधीन कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में सभी सातों कैदी स्वस्थ पाए गए। बंदीगृह प्रभारी ने बताया कि ऐसी धाराएं, जिनमें सात साल से कम उम्र की सजा वाली धाराओं के आरोपियों को जमानत पर छोड़ा जा रहा है। इसमें वन्य जीव, बिजली चोरी, झगड़े आदि के मामले मुख्य रूप से शामिल हैं। फिलहाल न्यायिक बंदीगृह में 3 महिलाएं और 41 पुरुष कैदी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed