{"_id":"5bfad2bfbdec2241607111e4","slug":"61543164607-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद घेराव के लिए बनबसा के पूर्व सैनिक भी जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद घेराव के लिए बनबसा के पूर्व सैनिक भी जाएंगे
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। असम राइफल्स पूर्व सैनिकों की बैठक में तीस नवंबर से चार दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन और संसद घेराव में शामिल होने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि बनबसा से डेढ़ सौ पूर्व सैनिक दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
रविवार को देवभूमि बीएड कॉलेज सभागार में संगठन अध्यक्ष सेना मेडल प्राप्त सू. मेजर गोपाल दत्त शर्मा की अध्यक्षता और खड़क चंद के संचालन में बैठक हुई। तय किया गया कि यहां से भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के अलावा 4 दिसंबर को रामलीला मैदान से मार्च कर संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बताया गया कि सरकार ने असम राइफल्स पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस सुविधा देने पर सहमति जताई है, लेकिन वह ड्यूल कमान (काम सेना जैसा, लेकिन सुविधा पुलिस जैसी) का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
वह सेना की तर्ज पर वन रैंक वन पेंशन की भी मांग कर रहे हैं। संगठन के सचिव किशन सिंह ने बताया ऑल इंडिया असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के आह्वान पर यहां से करीब डेढ़ सौ पूर्व सैनिक 29 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे।