{"_id":"5b1038ad4f1c1ba06e8b5a40","slug":"61527789741-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने किया युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने किया युवक पर हमला
Updated Thu, 31 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र से सटे दोगाड़ी रेंज में एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। युवक के जमीन पर लेटने से बाघ जंगल की ओर भाग गया। वहीं, वन विभाग ने लोगों से जंगल नहीं जाने की अपील की है।
बृहस्पतिवार को दोगाड़ी रेंज के वन वाचर तुला राम अपनी ड्यूटी पर थे। वह जंगल में गश्त कर रहे थे। उनके साथ उनका 25 वर्षीय बेटा मंगल भी था। अपरान्ह करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह दोगाड़ी रेंज के पास खोपा ताल (खुरपा ताल) पहुंचे कि एक बाघ ने मंगल पर हमला बोल दिया। भयभीत मंगल जमीन पर लेट गया। उसके लेटते ही बाघ वहां से भाग गया। बाघ के चले जाने के बाद दोनों पिता-पुत्र घर की ओर लौट आए। वहीं, डिप्टी रेंजर गुणवंत ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए लोगों से जंगल में न जाने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों को सतर्क रहने को कहा है।