फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दुबारा नियुक्ति की मांग को गरजे अतिथि शिक्षक

दुबारा नियुक्ति की मांग को गरजे अतिथि शिक्षक

Sat, 19 May 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुबारा नियुक्ति की मांग को गरजे अतिथि शिक्षक

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया। समय रहते नियुक्ति नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

शनिवार को रामलीला मैदान में अतिथि शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भुवन प्रथोली की अध्यक्षता और पारस जुकरिया के संचालन में हुई बैठक में अतिथि शिक्षकों ने मांगों को लेकर चर्चा की। उनका कहना था कि तीन सालों से वे कम मानदेय के बाद भी दुर्गम स्थानों में सेवाएं दे रहे थे। मार्च 2018 में उनको कार्यमुक्त करने से उनके सामने रोजगार का संकट पैदा होने के अलावा जिले के दुर्गम विद्यालयों मे शिक्षकों की भारी कमी हो गई है।


जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो गया है। नियुक्ति पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन की चेतावनी दी गई है। संघ ने निकाय से लेकर लोकसभा चुनाव तक सरकार की नीतियों का विरोध करने का एलान किया है। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में चंचल सिंह कुंवर, मनीष भट्ट, चंद्रशेखर पांडेय, जीवन पांडेय, बसंत चौबे, कमलेश मेहरा, हेम सोराड़ी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed