{"_id":"5ad8d5054f1c1b58098b563b","slug":"61524159749-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां श्री पूर्णागिरि मेले में नेपाल के श्रद्धालुओं की आवक तेज हो गई है। उत्तर भारत के साथ ही नेपाल के कंचनपुर, डडेलधूरा, रोल्पा, धनगढ़ी, नेपालगंज, चीसा पानी, कोहलपुर, टीकापुर, बैतड़ी से भी हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इधर, मौसम में गर्मी के चलते सुबह और शाम को ही श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही हो रही है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन पांडेय के मुताबिक बृहस्पतिवार को करीब पंद्रह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं, नेपाली श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से नेपाल सीमा पर रौनक भी बढ़ गई है।