{"_id":"5a6372b14f1c1b8d268b5735","slug":"61516466865-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुवापाती में सिडकुल स्थापना की संभावना जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुवापाती में सिडकुल स्थापना की संभावना जगी
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
बनबसा में सिडकुल की स्थापना को लेकर भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कठुवापाती का निरीक्षण किया। बनबसा के पश्चिमी छोर पर स्थित गैरआबाद ग्राम कठुवापाती में सिडकुल स्थापना की मांग कई वर्षों से चली आ रही है।
सिडकुल स्थापना को लेकर शनिवार को एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के एसडीओ बाबू लाल, रेंजर वीएस बिष्ट, पटवारी विरेंद्र कुमार आदि ने कठुवापाती का निरीक्षण किया।
कठुवापाती गैरआबाद ग्राम है, जिसका रकबा करीब 43 हेक्टेयर है। वहां वन विभाग ने यूकेलिप्टस का प्लांटेशन लगाया है, जबकि कठुवापाती टनकपुर तहसील के अंतर्गत बनबसा के चंदनी ग्रामसभा में गैरआबाद ग्राम दर्ज है। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को कठुवापाती का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। 27 जनवरी को राजस्व के मानचित्रों के अनुसार वन विभाग के साथ संयुक्त सर्वे किया जाना है। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बता दें कि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कठुवापाती में सिडकुल स्थापना को लेकर काफी प्रयास किया है। उनकी संस्तुति पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां सिडकुल स्थापना की अनुमति दी है।