{"_id":"5a1ee5c04f1c1bc45b8b9401","slug":"61511974336-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट मास्टर्स व गाइड कैप्टनों का बेसिक व एडवांस प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट मास्टर्स व गाइड कैप्टनों का बेसिक व एडवांस प्रशिक्षण शुरू
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टनों का सात दिवसीय प्रादेशिक बेसिक व एडवांस प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हो गया।
शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा लक्ष्मी पांडेय ने किया। उन्होंने शिविर के आयोजन में नगर पालिका स्तर से हर संभव मदद देने की बात कही। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
स्काउट के प्रादेशिक संगठन आयुक्त वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बेसिक व एडवांस प्रशिक्षण अन्य प्रशिक्षणों से भिन्न है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थी स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टनों को अनुशासित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत ने आपस में सहयोग व पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका लाभ छात्रों देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला आयुक्त डा. बीसी जोशी, जिला संगठन आयुक्त अंबा दत्त पंत ने भी स्काउट-गाइड के उद्देश्य के अनुरूप अनुशासित रहते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही। संचालन जिला सचिव भुवन शंकर पांडेय व सह सचिव वेदप्रकाश पंत ने किया।
जिला संगठन आयुक्त अंबा दत्त पंत ने बताया कि प्रशिक्षण में अल्मोड़ा, चंपावत व ऊधम सिंह नगर जिले के 52 स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रतिभाग कर रहे हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में बद्री प्रसाद शर्मा, आत्मप्रकाश, विपिन उप्रेती, ललत मोहन भट्ट, जिला गाइड कमिश्नर कल्पना धामी, शिविर संचालिका भुवनेश्वरी बिष्ट, गौरीशंकर जोशी, हरिओम पारखी, शीला जोहार आदि मौजूद थे।