{"_id":"5a19b29c4f1c1b60678bd7ab","slug":"61511633564-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों से अंधेरे में हैं गैरी, संतोला व गुरना गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिनों से अंधेरे में हैं गैरी, संतोला व गुरना गांव
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ट्रांसफार्मर खराब होने से बाराकोट विकासखंड के गैरी समेत कई गांवों में पिछले एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को लैंप के उजाले में रात गुजारनी पड़ रही है। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीण प्रकाश चंद्र का कहना है कि सात दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दे दी थी। सूचना देने के बाद भी ऊर्जा निगम ने गांव में खराब पड़े ट्रासफार्मर को ठीक नहीं किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पांच दिन के भीतर ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर नहीं किया गया तो वह लोहाघाट विद्युत कार्यालय के सम्मुख धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इधर ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि बाराकोट के गैरी गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। नया ट्रांसफार्मर आ गया है। रविवार देर शाम तक जिसे बदल दिया जाएगा।