{"_id":"5997262c4f1c1be66c8b4952","slug":"61503077932-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी ने सद्भावना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी ने सद्भावना दिवस मनाया
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में सद्भावना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को वाहिनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी कमांडेंट मनोज बहगुणा ने कहा कि आईटीबीपी के हिमवीर देश की रक्षा के लिए हर मोर्चे में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे हैं।
हिमवीरों की बहादुरी के चलते ही 36वीं वाहिनी नाम कमा रही है। कमांडेंट ने बताया कि सद्भावना दिवस मनाने का उद्देश्य सभी धर्मों के बीच सामुदायिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, शांति, प्यार और लगाव को बढ़ाना है। कमांडेंट ने हिमवीरों को एकता और सदभावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सहायक सेनानी मनोज सेंगर, डॉ.अंबरीश कुमार, डॉ. वरुण विजय, डॉ. रोहिणी हामपाल आदि मौजूद रहे।