{"_id":"599726124f1c1b72658b4735","slug":"61503077906-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयोली पेयजल योजना में गंभीर अनियमितता के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयोली पेयजल योजना में गंभीर अनियमितता के आरोप
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत।
राजस्व गांव दियोली के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गांव में निर्मित पेयजल योजना के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दयोली पेयजल योजना की जांच किए जाने की मांग उठाई है।
ग्रामीण रमेश चंद्र, प्रकाश चंद्र आदि की ओर से दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पेयजल योजना के निर्माण में कई अनियमितताएं बरती गई हैं। योजना का पूरा निर्माण ही नहीं किया गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में पूर्व में दो बार जिला प्रशासन को अवगत कराए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
अब उन्हें प्रदेश के मुखिया को अपनी पीड़ा की जानकारी देनी पड़ रही है। पेयजल योजना का निर्माण पूरा करने के बजाए अधूरा छोड़ दिया गया है। आधी अधूरी योजना में कार्य करने वाले मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया है। योजना के निर्माण में ग्राम प्रधान की ओर से मनमाने तरीके से कार्य कराया जा रहा है और ग्रामीणों की आपत्तियों को नहीं सुना गया है। उन्होंने योजना की जांच कर योजना को पूर्ण कराने तथा मजदूरों का भुगतान किए जाने की मांग उठाई है।