{"_id":"59835f414f1c1b22578b4592","slug":"61501781825-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाएं रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाएं रखें
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने नौ अगस्त को बाराकोट ब्लाक में होने वाली पंचेश्वर बांध की जन सुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम लोहाघाट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चंपावत को इसकी जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने जन सुनवाई से पूर्व सुनवाई स्थल का निरीक्षण करने, मौजूदा परिस्थितियों का आंकलन करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखने, वाहनों को पार्किंग स्थल में पार्क कराने की जिम्मेदारी दी। कहा कि जन सुनवाई के दौरान उपस्थित लोगों का मैटल डिटेक्टर जांच कराएं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों, आपत्ति पत्रों को तहसीलदार बाराकोट एवं खंड विकास अधिकारी बाराकोट के निर्देशन में एक पंजिका में सूचीबद्ध किया जाएगा। प्रार्थना पत्रों, आपत्ति पत्रों को लगातार जन सुनवाई स्थल पर तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी पहुंचाएंगे। प्रार्थना पत्रों को पंजिका में अंकन करने के लिए परियोजना से प्रभावित ग्रामों से संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक की तैनाती करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन