फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चिकित्सा सेवा, यातायात व्यवस्था सुधारो

चिकित्सा सेवा, यातायात व्यवस्था सुधारो

Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सा सेवा, यातायात व्यवस्था सुधारो

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल चिकित्सा सेवा और शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों का सरकार ने यहां से स्थानांतरण तो कर दिया है, लेकिन अब तक प्रतिस्थानी की तैनाती न होने से मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


अनिल चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम से मिले कांग्रेसियों ने कहा कि संयुक्त चिकित्सालय में पहले से ही डॉक्टरों की कमी से लोग परेशान थे और अब सरकार ने यहां तैनात चार में से तीन डॉक्टरों का बगैर प्रतिस्थानी के स्थानांतरण कर दिया है। ऐसे में मरीजों के लिए अस्पताल शोपीस बनकर रह गया है।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल में फिजीशियन, सर्जन, आर्थो सर्जन एवं बाल रोग विशेषज्ञ की जल्द तैनाती करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था को भी सुधारने की मांग की है। कहा है कि बाजार क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, इससे दुर्घटना का भी खतरा है। ज्ञापन देने वालों में शिवम गोयल, शहरोज हुसैन, सुमित शर्मा, मो. दानिश, शिवशंकर गिरि, सूरज सिंह बोहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed