{"_id":"5cbdfa0bbdec226dae66b65f","slug":"61-quintal-wheat-bought-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा क्रय केंद्र में पहले दिन 61 क्विंटल गेहूं खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा क्रय केंद्र में पहले दिन 61 क्विंटल गेहूं खरीदा
Mon, 22 Apr 2019 10:59 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर/बनबसा।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर/बनबसा।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
बनबसा क्रय केंद्र में गेहूं की तोल करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटाई-मढ़ाई के बाद अब सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों ने गेहूं बेचना शुरू कर दिया है। सोमवार को बनबसा स्थित खरीद केंद्र पर दो किसानों का 61 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। वहीं टनकपुर क्रय केंद्र में अब भी गेहूं की खरीद का खाता नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन
जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में गेहूं की कटाई और मढ़ाई कार्य लगभग निपट चुका है। इसके बाद अब किसान गेहूं बेचने में जुट गए हैं। गेहूं की खरीद के लिए बहुउद्देशीय टनकपुर साधन सहकारी समिति ने बनबसा और टनकपुर में क्रय केंद्र खोला है। समिति की सचिव अपर्णा वल्दिया और लिपिक डिगर चंद ने बताया कि सोमवार से बनबसा क्रय केंद्र में गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये तय है। इसके अलावा 20 प्रति क्विंटल प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को बोनस दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र में अब तक दस किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
वहीं टनकपुर क्रय केंद्र में अब तक एक भी किसान ने पंजीकरण नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों में किसानों के बैठने और विश्राम के प्रबंध किए गए हैं।