{"_id":"5c87f35bbdec221414547933","slug":"51552413531-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुओं के दिखने से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुओं के दिखने से दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के पुनियाल और काकड़ी गांवों में तेंदुओं के दिखने ग्रामीणों में दहशत फैली है। रात दिन तेंदुओं के दिखने के कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। यहां तक कि घास, लकड़ी के लिए जंगल जाना बंद करने के साथ मवेशियों को जंगल नहीं भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान शंकर सामंत, जगत सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सामंत, प्रहलाद सिंह सामंत, नारायण सिंह बोहरा, उमेद सिंह सामंत, धर्म सिंह, राजेंद्र बिष्ट आदि का कहना है कि पिछले तीन दिनों से पुनियाल के नौली तोक और काकड़ी के कुनाड़ी तोक में तीन-चार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। तेंदुओं की आवाज से ग्रामीण सहमे हुए हैं। लोग जहां घास, लकड़ी के लिए जंगल नहीं जा रहे हैं, वहीं वे अपने मवेशियों को चुगाने के लिए जंगल में भेजने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।