फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   स्वरोजगार अपनाने को विधायक ने फागपुर की 15 महिलाओं को दी सिलाई मशीन

स्वरोजगार अपनाने को विधायक ने फागपुर की 15 महिलाओं को दी सिलाई मशीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
स्वरोजगार अपनाने को विधायक ने फागपुर की 15 महिलाओं को दी सिलाई मशीन
टनकपुर (चंपावत)। महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अंबेडकर ग्राम फागपुर की 15 महिलाओं के समूह को सिलाई मशीन दी। उन्होंने कच्चा माल (कपड़ा) खरीदने के लिए बीस हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। वहीं वॉलीबाल के लिए युवक मंगल दल के युवाओं को दो हजार रुपये की नकद धनराशि दी।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप गेट के समीप स्थित अपने आवास पर विधायक गहतोड़ी ने फागपुर की रोशनी महिला समूह से जुड़ी रीना देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, अनीता, रूपा कुमारी समेत 15 महिलाओं को सिलाई मशीनें और कच्चा माल खरीदकर स्वरोजगार शुरू करने को बीस हजार रुपये की सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़कर परिवार की माली हालत को बेहतर बना सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने युवक मंगल दल से जुड़े युवाओं को भी वॉलीबाल के लिए दो हजार रुपये की सहायता देते हुए नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेल के प्रति रुझान बढ़ाने की प्रेरणा दी। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, उपाध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, हरीश हैसियत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- इन लोगों को भी व्यक्तिगत रूप से दी आर्थिक मदद

विधायक ने बृहस्पतिवार को जागरूकता विकास समिति श्यामलाताल को 18 हजार, नायकगोठ के पुष्कर सिंह को उपचार के लिए पांच हजार, वार्ड संख्या तीन टनकपुर निवासी प्रेमवती को पांच हजार, टनकपुर निवासी मीना देवी को दस हजार, वार्ड सात टनकपुर निवासी हीरा देवी को पांच हजार, मनिहारगोठ निवासी बसंती देवी को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed