{"_id":"5bfc2630bdec2241563e3dcb","slug":"51543251504-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा के डाउन स्ट्रीम में सीमांकन का कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा के डाउन स्ट्रीम में सीमांकन का कार्य पूरा
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा के डाउन स्ट्रीम में सीमांकन का कार्य पूरा
अप स्ट्रीम में हुआ शुरू, खनन खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ट्रक मालिक और कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी से खनन के लिए डाउन स्ट्रीम में सीमांकन कार्य पूरा करने के बाद अब अप स्ट्रीम में सीमांकन शुरू हो गया है। विभाग के मुताबिक दस दिन में सीमांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इधर, ट्रक मालिक एवं खनन कारोबारी खनन खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
वैसे तो एक अक्तूबर से खनन कार्य शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार तैयारी में विलंब के चलते खनन शुरू नहीं हो पाया है। वन विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर विभाग ने 14 नवंबर से खनन क्षेत्र के सीमांकन का कार्य शुरू किया है। इस बार डीएम के निर्देश पर वन विभाग के अलावा राजस्व एवं उत्तराखंड सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सीमांकन किया जा रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार ने बताया कि नदी के डाउन स्ट्रीम में सीमांकन पूरा करने के बाद सोमवार से अप स्ट्रीम क्षेत्र में सीमांकन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीमांकन कर आरसीसी पिलर लगाए जा रहे हैं, जिसके चलते करीब दस दिन और लगेंगे। इधर, ट्रक मालिकों ने जहां अपने ट्रकों को सर्विसिंग करा तैयार कर लिया है, वहीं खनन कारोबारी और स्टाकिस्ट भी खनन के लिए तैयार बैठे हैं।