{"_id":"5bfad1bfbdec2241c802e57f","slug":"51543164351-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े अपराधियों पर ईनाम घोषित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगोड़े अपराधियों पर ईनाम घोषित करें
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पुलिस लाइन में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों की ओर से अपने साथ लाई गई 10-10 आरक्षियों की बीट बुक को चेक किया। उन्होंने 1090, 112, 102 इत्यादि से आने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने और सोशल मीडिया में भ्रामक खबरों को न फैलाने के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।
टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान संबंधित ठेकेदारों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगवाने, वाहन चेकिंग करते समय जनता से मधुर व्यवहार करने, सरकारी वाहनों का रखरखाव सही तरीके से करने, होटल ढाबों की लगातार चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने भगोड़े अपराधियों पर इनाम घोषित करने, थानों में लंबित मामलों का निस्तारण करने और लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच सात दिन के भीतर पूरा करने को कहा। अपराध गोष्ठी में नामिका अधिवक्ता आलोक पांडेय, विद्याधर जोसी ने न्यायालय में अभियोजन से संबंधित जानकारियां दी। गोष्ठी में प्रतिसार निरीक्षक रतनमणि पांडेय, भूपेंद्र बृजवाल, हेमंत भट्ट, मीनाक्षी नौटियाल, मंजू पांडेय, हीरा सिंह, दीपा बिष्ट, हिमांशु पंत, श्याम चरण जोशी, दिनेश राणा सहित सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।