{"_id":"5b634a004f1c1b0c718b77bd","slug":"51533233664-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनलेख क्षेत्र के छात्रों को बनलेख हाईस्कूल में शिफ्ट करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनलेख क्षेत्र के छात्रों को बनलेख हाईस्कूल में शिफ्ट करें
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त होने की कगार पर पहुंचे जीआईसी धौन में अध्ययनरत बनलेख क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बनलेख हाईस्कूल में स्थानांतरित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में अभिभावकों की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
अभिभावकों का कहना है कि धौन जीआईसी में बनलेख क्षेत्र के कक्षा नौ से बारहवीं तक तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। मार्ग में प्रतिदिन मलबा और बोल्डर आने से बनलेख के बच्चों को 14 किमी दूर धौन जीआईसी में जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार मलबे की चपेट में आने से छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। अभिभावक बंशीधर जोशी, रमेश जोशी, हिरोमणी जोशी, देवीदत्त जोशी आदि का कहना है कि स्कूल का अन्यत्र शिफ्टिग नहीं हो सकता है, लेकिन छात्रों की शिफ्टिंग की जा सकती है। उन्होंने डीएम से बनलेख क्षेत्र के बच्चों को बनलेख हाईस्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में अध्यापन के लिए शिफ्ट किए जाने की मांग उठाई है।