फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सेवानिवृत सैनिकों के लिए बैंकों में अलग काउंटर बनाएं

सेवानिवृत सैनिकों के लिए बैंकों में अलग काउंटर बनाएं

Fri, 22 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत सैनिकों के लिए बैंकों में अलग काउंटर बनाएं
विज्ञापन

चंपावत। जिला सभागार में शुक्रवार को हुई सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट ने बैंकों में दस दिनों के भीतर सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए अलग काउंटर बनाने को कहा है। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी से कहा कि सेवानिवृत्त सैनिकों को पेंशन सुविधा प्रदान करने के लिए हर माह बैंकर्स के साथ बैठक करें।


बैठक में सैनिक विश्राम गृह लोहाघाट को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सौंपे जाने की मांग पर बताया गया कि इस प्रकरण में एडीएम को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है। पाटी क्षेत्र में एपीएल कार्डधारक भूतपूर्व सैनिकों को मात्रा के अनुसार खाद्यान्न न मिलने के प्रकरण पर सीडीओ ने सहायक पूर्ति अधिकारी को मानक के अनुसार खाद्यान्न वितरण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व सैनिक प्रेम राम के मुड़ियानी में भवन जलने और मुआवजा न मिलने और छात्रवृत्ति न मिलने के प्रकरण पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर एसडीएम आरसी गौतम, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विजय सिंह थापा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्य नारायण, लीड बैंक अधिकारी एएस रावत आदि अधिकारी व सैनिक कल्याण लीग चंपावत और लोहाघाट के पदाधिकारी एवं अन्य पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed