फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मानेश्वर से देवराड़ी बैंड तक हो चुका 1200 पेड़ों का पातन

मानेश्वर से देवराड़ी बैंड तक हो चुका 1200 पेड़ों का पातन

Wed, 27 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मानेश्वर से देवराड़ी बैंड तक हो चुका 1200 पेड़ों का पातन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में ऑल वैदर सड़क के निर्माण के लिए मानेश्वर से लेकर घाट तक चरणबद्ध तरीके से पेड़ों का तेजी के साथ निस्तारण किया जा रहा है। मार्ग किनारे खड़े पेड़ों के कटान के चलते समय-समय पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।

सड़क के निर्माण के लिए एनएच के चौड़ीकरण के लिए पूर्व में वन विकास निगम ने पेड़ों को चिन्हित किया था। जिसके बाद उसका पातन शुरू कर दिया है। वन विकास निगम के अनुभाग अधिकारी भुवन सिंह कुंवर ने बताया कि मानेश्वर से लेकर घाट तक सड़क चौड़ीकरण की जद में करीब ढाई हजार बांज, देवदार, चीड़, काफल, पापुलर के छोटे-बड़े पेड़ आ रहे हैं। सड़क से करीब पांच मीटर ऊपर और दो मीटर नीचे तक पेड़ों का पातन किया जा रहा है। मानेश्वर से देवराड़ी बैंड तक 1200 पेड़ों का पातन किया जा चुका है। सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक एनएच के दोनों ओर पेड़ों का पातन किया जा रहा है।
विज्ञापन


वाहन चालकों को दिक्कतें न हो, इसके लिए पेड़ के गिरते ही उसके गिल्टे बनाकर सड़क को यातायात के लिए खोला जा रहा है। विभाग ने बताया कि अक्तूबर अंतिम सप्ताह तक घाट तक पेड़ों का पातन पूरा कर लिया जाएगा। पेड़ों के कटान कार्य में वन विकास निगम के इंचार्ज गणेश सिंह अधिकारी, स्केलर पान सिंह कुल्याल, वन उपज रक्षक ईश्वर सिंह तड़ागी, बद्रीदत्त पचौली के नेतृत्व में पेड़ों का कटान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed