फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ात्रों की कम उपस्थिति वाले स्कूलों में लगाएं बायोमेट्रिक

ात्रों की कम उपस्थिति वाले स्कूलों में लगाएं बायोमेट्रिक

Mon, 24 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ात्रों की कम उपस्थिति वाले स्कूलों में लगाएं बायोमेट्रिक
चंपावत। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने को कहा। इसमें वार्षिक परीक्षाओं में न्यूनतम परिणाम वाले और वर्षभर में छात्र-छात्रों की कम उपस्थिति वाले स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति लगवाने के निर्देश दिए हैं। रमसा की जिला परियोजना की बैठक में उन्होंने आगामी मीटिंग में अध्यापकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की लिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि संपूर्ण स्टाफ की उपस्थिति बायोमेट्रिक से ही होनी चाहिए। डीएम ने छात्रों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुहैया कराने के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयोग कर मध्यान्ह भोजन योजना में नियमानुसार गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने सभी अधिकारियों को कुलेठी, खर्ककार्की, पोखरी, पाटी आदि स्थानों में संचालित पुस्तकालयों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा ताकि सभी स्कूलों में इसी प्रकार के पुस्तकालयों की स्थापना से छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके। उन्होंने प्रगति रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में छात्र-छात्राओं के भ्रमण, विज्ञान प्रदर्शनी, शालासिद्धि, गणित एवं विज्ञान किट, एसएमडीसी प्रशिक्षण, आरोहण, कला उत्सव, आर्ट एंड क्रॉफ्ट, आत्मरक्षा आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ एचजी भट्ट, सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत, डीईओ प्राथमिक सत्यनारायण, डायट प्राचार्य केसी शाक्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती, बीईओ हरेंद्र शाह, अंशुल बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed