{"_id":"5976342e4f1c1b1e198b45b7","slug":"51500918830-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से सटे ग्राम पंचायत पाटन पाटनी में 26 अगस्त से पांच दिनी मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव होगा। सोमवार को हुई ग्रामीणों की बैठक में इसकी तैयारी शुरू की गई।
बताया कि यह आयोजन पाटन पाटनी, राइकोट महर, राइकोट कुंवर के ग्रामीणों के सहयोग से होगा। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए ग्रामीणों ने सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने बताया कि 26 अगस्त को महोत्सव का विधिवत उद्घाटन होगा और 29 को मुख्य मेले का आयोजन होगा। मेले का समापन 30 अगस्त को होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद, शैक्षिक प्रतियोगिताओं के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगवाने पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष पाटनी का कहना था कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से प्रदेशभर की टीमों को बुलावा भेजा जाएगा। बैठक में तय किया गया कि 30 जुलाई को ग्रामीणों की बैठक कर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। ग्राम प्रधान सुभाष कुमार ने संचालन किया। बैठक में बाबा आदित्य दास, प्रकाश बोहरा, राजेंद्र सिंह, बसंत विश्वकर्मा, डॉ. सुरेश पाटनी, हरीश पाटनी, विनय पाटनी, हरीश महर, गिरीश सिंह, प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र सिंह, पुष्कर विश्वकर्मा आदि थे।