{"_id":"595d27984f1c1b55038b46f2","slug":"51499277208-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार वर्षा से आम जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार वर्षा से आम जनजीवन अस्त व्यस्त
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई गांवों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई। बरसाती पानी घरों के अंदर तक प्रवेश कर गया। भजनपुर, चंदनी, पचपकरिया, देशीफार्म, गुदमी, देवीपुरा, फागपुर आदि गांवों में जगह-जगह जल भराव हो गया। वर्षा और जलभराव की समस्या से स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शारदा बैराज प्रशासन के मुताबिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह आठ से बुधवार सुबह आठ बजे तक क्षेत्र में 170 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। अब तक क्षेत्र में 515 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि पिछले वर्ष आज के दिन तक 531 एमएम बारिश हो चुकी थी।
पानी घुसने से एक हजार चूजे मरे
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ में जल भराव से रतन सिंह के पोल्ट्री फार्म में पानी घुस गया, इससे एक हजार चूजे मर गए। ग्रामप्रधान अरुण कुमार ने बताया कि लोनिवि द्वारा ग्रामीण संपर्क मार्ग निर्माण से सड़क की ऊंचाई बढ़ने और पानी निकासी नहीं होने से हुए जल भराव से पोल्ट्री फार्म में पानी घुसा। वहीं, ग्रामीण महिला निर्मला भट्ट की गोशाला में पानी घुसने से भूसा समेत कई सामान बह गया।