{"_id":"595bcf804f1c1b494a8b460c","slug":"51499189120-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि की दरकती पहाड़ी का हो उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि की दरकती पहाड़ी का हो उपचार
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरि की दरकती पहाड़ी का हो सुधार
बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने शासन, प्रशासन से जल्द ही पूर्णागिरि धाम में दरकती पहाड़ी के ट्रीटमेंट करने की मांग उठाई है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि श्री पूर्णागिरि धाम न केवल देशवासियों की आस्था का प्रतीक है, वरन इस क्षेत्र की पहचान और तीर्थाटन का केंद्र भी है। उन्होंने इस सुप्रसिद्ध धाम को शीघ्र ही ट्रस्ट बनाने की भी मांग की है। पूर्व सैनिकों ने उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध श्री पूर्णागिरि धाम में दरकती पहाड़ी की रोकथाम (ट्रीटमेंट) की मांग उठाई। कहा कि समय रहते दरकती पहाड़ी की रोकथाम नहीं की गई तो कभी भी हादसा हो सकता है। कहा कि कई वर्षों से धीरे-धीरे दरक रही पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए शासन, प्रशासन गंभीर नहीं है। जनप्रतिनिधियों ने भी कोई पहल नहीं की। पूर्व सैनिकों ने धाम क्षेत्र में रोपवे बनाने से पहले दरकती पहाड़ी सुधारने को जरूरी बताया। पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में पुष्कर कापड़ी ने संचालन किया। बैठक में कैप्टन मोहन चंद, कैप्टन हरीश कापड़ी, कैप्टन परमानंद कापड़ी, उत्तम चंद, भूपाल भट्ट, उत्तम चंद आदि थे।