{"_id":"5c9e5bf0bdec2213f32f7d8b","slug":"41553882096-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे पार्टी में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के एक गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। बुधवार रात विकासखंड के एक गांव में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो में घायल व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट करने वाले दो तीन लोगों के नाम भी लिए जा रहे हैं। इधर थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि इस मामले को लेकर किसी भी व्यक्ति द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों द्वारा थाने में आकर पहले घायल का उपचार कराने पर सहमति बनी है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।