{"_id":"5b1ac3cd4f1c1b254d8b569a","slug":"41528480717-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कृत हुए मेधावी छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कृत हुए मेधावी छात्र-छात्राएं
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड में सुंई पऊ गांव में हुए सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
होली मैदान में आयोजित इस समारोह में एसएसबी के पूर्व अधिकारी आरपी ओली ने जीआईसी सुई में इंटर परीक्षा में 65 फीसदी अंक लाने वाले छात्र सौरभ जोशी, 61 फीसदी अंक वाले मुकुल ओली, 87 फीसदी अंक लाने वाले नवोदय विद्यालय के छात्र रीतिक खर्कवाल, 85 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले एल्पाइन स्कूल पाटन के हिमांशु जोशी, 85 फीसदी अंक लाने वाली विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा संजना ओली, 80 फीसदी अंक लाने वाली ज्योति ओली, 79 फीसदी अंक वाली शैलजा चतुर्वेदी, 61 फीसदी अंक लाने वाले जीआईसी लोहाघाट के छात्र पंकज ओली और हाईस्कूल परीक्षा में 87 फीसदी अंक लाने वाली रेखा जोशी, 64 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली हर्षिता तलनियां को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने गांव के अन्य छात्र-छात्राओं से भी कड़ी मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त करने पर जोर दिया। इस मौके पर चंद्रशेखर ओली, भोला दत्त चतुर्वेदी, राजू जोशी, हरीश चतुर्वेदी, बसंती ओली, मुन्नी खर्कवाल, लक्ष्मी ओली आदि मौजूद थे।