{"_id":"5aaea4264f1c1bb6758b6114","slug":"41521394726-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान से मिट्टी हटाने को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान से मिट्टी हटाने को किया प्रदर्शन
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान मानर गांव के बटुलाबांज खेल मैदान में अराजक तत्वों द्वारा मिट्टी डाले जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई है। क्षेत्रवासियों ने खेल मैदान से मिट्टी हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शीघ्र मिट्टी नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। रविवार को युवाओं और बच्चों ने खेल मैदान में अराजक तत्वों द्वारा मिटटी डाले जाने पर गहरा रोष जताया।
उन्होंने कहा कि बटुलाबांज में क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान है, जिसमें क्षेत्र के लोग खेलने आते हैं। खेल मैदान में मिट्टी डाले जाने के कारण यहां खेल गतिविधियां ठप पड़ गई हैं। साथ ही सेना, पुलिस आदि की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को दौड़ने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं का कहना था कि पूर्व में भी खेल मैदान में डाली गई मिट्टी हटाने के साथ मिट्टी डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाती रही है, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जाने से युवा खेलकूद से वंचित हो गए हैं। युवाओं ने खेल मैदान में डाली गई मिट्टी नहीं हटाने पर शीघ्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक पुजारी, सौरभ मनराल, विमल माहरा, शैलेंद्र, सोनू सिंह, मंदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सूरज सिंह, सुमित सिंह, मनीष सिंह आदि शामिल थे।