{"_id":"5a2acd834f1c1b86698c05c9","slug":"41512754563-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश जोशी बने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश जोशी बने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अधिवेशन के दूसरे सत्र में एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से सुरेश जोशी जिलाध्यक्ष और मनोज कुमार आर्य को मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी के गठन में चिकित्सालयों और उप केंद्रों में कार्यरत फार्मेसिस्टों ने भाग लिया।
संघ के प्रांतीय पर्यवेक्षकों ने मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी विनोद खोलिया और प्रांतीय पर्यवेक्षक प्रेमशंकर सिंह और प्रदीप राणा की देखरेख में हुई।
कार्यकारिणी में स्वास्थ्य उप केंद्र ईड़ाकोट के सुरेश जोशी अध्यक्ष, इजड़ा अस्पताल के टीसी उप्रेती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुलहिंडोला में तैनात मनोज कुमार आर्य को मंत्री, सिप्टी में तैनात गिरीश खर्कवाल को संप्रेक्षक, रोशन लाल विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, शेखर सिंह सार्की को संगठन मंत्री, जितेंद्र वर्मा को संयुक्त मंत्री, संजय विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष और मीनू राणा को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ.एमएस बोरा, कुलदीप राय, अनिल गड़कोटी, मनोज पुनेठा, नवीन कन्नौजिया, अनीता अधिकारी, अनिल वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, दयाल सिंह, दीपक गिरि आदि मौजूद रहे।