{"_id":"5a0f27aa4f1c1b78548bda94","slug":"41510942634-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्र देना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्र देना जरूरी
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय में ग्रुप बी के अधिकारियों और ग्रुप सी के कर्मचारियों का सेवारत आवासीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित शाह ने प्रशिक्षणार्थियों को सेवा के अधिकार के संबंध में जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक प्रमाणपत्र के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।
जिसके तहत आवेदक के आवेदन को निर्धारित फीस जमा करते हुए समय सीमा के तहत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र समय से आवेदक को उपलब्ध न कराए जाने पर शासन स्तर पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा और विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने प्रशिक्षण में बताई जा रही व्यवहारिक विशेषताओं को अपने सर्विस काल के दौरान अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण आम आदमी को भी प्रभावित करेगा और उसके कार्यो में तेजी लाएगा। उन्होंने आम आदमी के साथ व्यवहारिक संबंधों, कार्य स्थल पर व्यवहार तथा कंप्यूटर के विभिन्न आयामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षक अशोक कुमार, राजीव जायसवाल, सतीश कुमार, पारस शर्मा, राना सिंह, राजेंद्र बिष्ट, योगिता जोशी, रचना सैनी, उमेश भट्ट, निर्मल शाह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।