{"_id":"5978d2584f1c1b167e8b47cf","slug":"41501090392-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी के बच्चों को शिक्षा टेबलेट से दी जा रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी के बच्चों को शिक्षा टेबलेट से दी जा रही है
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। हिमवत्स संस्था की ओर से गोद लिए गए विभिन्न विद्यालयों में प्राइमरी के बच्चों को टेबलेट के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। संस्था की ओर से प्राथमिक विद्यालयों के अलावा जूनियर विद्यालयों में बच्चों को आधुनिक शिक्षण पद्धति से जोड़ते हुए इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।
मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय त्यारकूड़ा में बच्चों को टेबलेट के द्वारा सौर मंडल तथा गणित में भिन्नों के ज्ञान के बारे में बताया गया। टेबलेट शिक्षण का कार्य हिमवत्स संस्था के स्वयंसेवक मुक्तेश पचौली, ओमप्रकाश टम्टा, गौरव जोशी ने किया। उन्होंने बताया कि टेबलेट शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के बारे में बताना है। संस्था की ओर से जीजीआईसी में भी टेबलेट और इंटरनेट संबंधी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस मौके पर शिक्षक दिनेश उप्रेती ने भी सहयोग दिया।