{"_id":"59762aa44f1c1ba4738b46cd","slug":"41500916388-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ठेकेदार पर गड्डे कर मार्ग बंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ठेकेदार पर गड्डे कर मार्ग बंद करने का आरोप
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अंबेडकर ग्राम फागपुर में रेलवे ठेकेदार द्वारा गांव किनारे से मिट्टी उठाकर भजनपुर में निर्माणाधीन सड़क और रेलवे क्रॉसिंग पर डालने से ग्रामीण भड़क उठे हैं। उनका कहना है कि गांव किनारे जेसीबी से गहरे गड्ढे करने से किसानों को अपने खेतों तक जाना मुश्किल हो गया है। प्रधान गीता देवी ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष समेत कई अधिकारियों को ज्ञापन भेज फागपुर से सेना छावनी तक सड़क बनाने की मांग की है।
अंबेडकर ग्राम फागपुर में रेलवे के ठेकेदार ने गांव किनारे जेसीबी के द्वारा मिट्टी का उठान कर रेलवे द्वारा कराए जा रहे निर्माण में लगा दी है। इससे गांव किनारे गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण किसानों को अपने खेतों में आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों तक ट्रैक्टर न पहुंचने से खेती कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सात दशकों से फागपुर के किसान रेलवे की जमीनों से होकर अपने खेतों तक पहुंचते हैं लेकिन अब रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढों से पुरानी सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण 11 से अधिक किसान परेशान हैं।
उन्होंने गांव किनारे खोदे गए गड्ढों को शीघ्र पाटने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। भजनपुर स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर रेलवे भजनपुर ग्रामसभा के बनखेत, मंथला गांव के लिए सड़क बनवा रही है, जिसे अंबेडकर गांव फागपुर तक जोड़ा जा रहा है। फागपुर में रेलवे क्रॉसिंग का भी निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने रेलवे ठेकेदार पर फागपुर से अवैध बेचने का भी आरोप लगाया है।